विधानसभा चुनाव से पहले रियासत में सियासत बढ़ने लगी है। सत्ताधारी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस पर हमला करते हुए पीडीपी प्रधान महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि राज्य में पीडीपी का मजबूत होना नेशनल कांफ्रेस के लिए खतरे की घंटी है।
चुनाव के बाद उनके दल की सरकार बनना तथा नेशनल कांफ्रेंस का सफाया होना तय है। मुफ्ती शनिवार को बारामुला के गुलमर्ग विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं।