फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकां को हार से कोई नहीं बचा सकता: महबूबा मुफ्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले रियासत में सियासत बढ़ने लगी है। सत्ताधारी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस पर हमला करते हुए पीडीपी प्रधान महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि राज्य में पीडीपी का मजबूत होना नेशनल कांफ्रेस के लिए खतरे की घंटी है।
विज्ञापन


चुनाव के बाद उनके दल की सरकार बनना तथा नेशनल कांफ्रेंस का सफाया होना तय है। मुफ्ती शनिवार को बारामुला के गुलमर्ग विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं।

भारी मतों से जीतेगी पीडीपी

महबूबा ने कहा कि चुनाव के बाद अगर राज्य में उनकी पार्टी सरकार बनाती है तो राज्य का चौतरफा विकास तथा बेरोजगारी की समस्या का निपटना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बेरोजगारी नई सरकार के लिए एक चुनौती होगी, लेकिन इसके साथ सही तरीके से निपटा जाएगा।

मुफ्ती का कहना है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 41 विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल कर तीन संसदीय इलाकों में जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस और नेकां का सफाया हो जाने से भाजपा का राज्य में उदय हुआ।
विज्ञापन

'सिर्फ पीडीपी है जनता की हिमायती'

मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी को हाल के लोकसभा चुनाव में मिली भारी सफलता के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।

राज्य के लोग पार्टी पर विश्वास व्यक्त कर रहे हैं। उनको मालूम है कि पीडीपी ही उनको वर्तमान सरकार के शासनकाल के दौरान मिली समस्याओं से निजात दिला सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें