फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू की जनता को गुमराह कर रही भाजपा, विधानसभा चुनाव में खुद की सरकार बनाएगी नेकां: राणा

Tue, 28 May 2019 10:50 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में नेकां सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आएगी। नेकां खुद अपने दम पर सरकार बनाएगी। प्रदेश भाजपा जम्मू के मुद्दों को लेकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। अनुच्छेद 370 का फिर राग अलपा जा रहा है। सत्ता में आने पर नेकां रीजनल काउंसिल का गठन कर जम्मू, कश्मीर और लद्दाख खित्ते की समान बेहतरी के लिए काम करेगी। 
विज्ञापन


शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में मंगलवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए राणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सिर्फ मोदी को पूर्ण बहुमत मिला है न कि भाजपा या उनके प्रत्याशियों को। नेकां जनता के मत को नमन करती है। नेकां 1996 की तरह दोबारा बेहतर प्रदर्शन करेगी। प्रदेश भाजपा दस काम बताए जो उन्होंने तीन साल के कार्यकाल में किए। कोई रोजगार नहीं दिया, विकास नहीं बढ़ा, प्रतिष्ठित प्रोजेक्टों को गति नहीं दी गई। 

उन्होंने प्रदेश भाजपा को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि 2014 में हिंदू मुख्यमंत्री के दावे किए गए थे, लेकिन मुफ्ती मोहम्मद सईद के साथ समझौते में रोटेशन का भी मुख्यमंत्री नहीं मांगा। सरकार गिरने की सूरत में उस सदस्य को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिशें की गई, जिनके दो विधायक थे। 
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अनुच्छेद 370 को अवैध ठहरा रहे हैं, लेकिन वह भारतीय संविधान की धाराओं से वाकिफ हों। विधानसभा चुनाव में नेकां किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। नेकां हमेशा चुनाव के लिए तैयार रही है। महिला आरक्षण के लिए नेकां संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें