नेशनल कांफ्रेंस ने अगामी विधनसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों तीसरी सूची जारी कर दी है। तीसरी सूची में कुल 16 सीटों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है लेकिन उम्मीद के उलट मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का नाम इस सूची में भी नहीं है।
सूची में 11 उम्मीदवार कश्मीर से, जबकि पांच जम्मू संभाग की सीटों के हैं। पार्टी महासचिव अली मोहम्मद सागर ने प्रेस कर सूची जारी की। सूची जारी करने से पहले पार्टी की मैराथन मीटिंग बुलाई गई।
जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रधान डा. फारूक अब्दुल्ला ने की और पार्टी के कार्यकारी प्रधान एंव मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी बैठक में मौजूद थे।