फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता: आज से शुरू होगी चैंपियनशिप, 42 टीमों के बीच होंगे मुकाबले

Mon, 21 Mar 2022 12:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर पहली तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। इसमें विभिन्न राज्यों और क्लबों से 42 टीमें भाग ले रही हैं। राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का आगाज सोमवार से जम्मू के एमए स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
सांसद जुगल किशोर, खिलाड़ी दीपिका कुमारी का स्वागत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

41वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का आगाज सोमवार से जम्मू के एमए स्टेडियम में होगा। चैंपियनशिप में खेल स्पर्धाएं मंगलवार से शुरू होंगी। यह चैंपियनशिप 30 मार्च तक खेली जाएगी। इसमें नामी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी पद्मश्री व अर्जुन अवार्ड विजेता दीपिका कुमारी, ओलंपियन अतानु दास, अर्जुन अवार्डी और ओलंपियन तरुणदीप राई समेत 1000 खिलाड़ी भाग लेंगे। 

विज्ञापन


केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर पहली तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। इसमें विभिन्न राज्यों और क्लबों से 42 टीमें भाग ले रही हैं। एमए स्टेडियम में रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन स्टाइल में मुकाबले होंगे। रविवार को जम्मू-कश्मीर तीरंदाजी एसोसिएशन के अध्यक्ष और सांसद जुगल किशोर शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए जम्मू-कश्मीर तैयार है। रविवार को तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी जम्मू पहुंची। वहीं, अन्य खिलाड़ी भी शहर में पहुंच रहे हैं।

चैंपियनशिप में नामी खिलाड़ियों के भाग लेने से तीरंदाजी खेल से जुड़े खिलाड़ियों के मनोबल को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। जम्मू-कश्मीर तीरंदाजी एसोसिएशन ने महिला और पुरुष वर्ग में 24 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की है। हर दिन प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। तीरंदाजी एसोसिएशन ने तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा को चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहने का भी न्यौता दिया है।
विज्ञापन


ये है जम्मू-कश्मीर की टीम 
महिला टीम में उषा देवी, सिमी शर्मा, मीनू चौधरी, काजल गोरिया, सुनैना देवी, स्माइली थापा, शिखा भगत, साक्षी देवी, मुनिशा अग्रवाल, दीपा देवी, अनु भगत और राधिका मालगोत्रा शामिल हैं। पुरुषों की टीम में शुभम शर्मा, पप्पू राठौर, राकेश कुमार, दिव्यांश सुरी, भवानी सिंह, पंकज कुमार, भवानी जसरोटिया, विशाल सिंह, अतुल भारती, सौम्या जमवाल, मुकेश कुमार और सलमान खान शामिल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें