फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी के लिए देश प्राथमिकता हो : इंद्रेश कुमार

Mon, 12 Dec 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Indresh Kumar - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आल माइनारिटी आरएसएस मोर्चा के चेयरमैन इंद्रेश कुमार ने कहा कि सभी के लिए देश प्राथमिकता होनी चाहिए। देश है तो हम हैं। हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक के संदेश को नहीं समझ रहा है। अगर उसने अपनी नापाक हरकतों को नहीं रोका तो उसका वजूद खत्म होने के साथ और वह दोबारा भारत का हिस्सा बन जाएगा।
विज्ञापन



पुलिस सभागार गुलशन ग्राउंड में सोमवार को राष्ट्रीय सिख संगत की ओर से गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में करवाए गए एक दिवसीय सेमिनार में पहुंचे इंद्रेश कुमार ने अहिंसा को अपनाने पर जोर दिया। इंद्रेश ने नेकां प्रधान डा. फारूक अब्दुल्ला के कश्मीर किसी के बाप का नहीं, बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों ही देश की संपत्ति हैं।

उन्होंने कहा कि गीता से विश्व एकता और सुरक्षा मिलती है। हालांकि कुछ सिख सदस्यों ने कहा कि पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब में भी यह मूल मंत्र है, जिसे अरदास में सुनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'गोली से किसी समस्या का हल नहीं निकल सकता'

Indresh Kumar - फोटो : File Photo
इंद्रेश ने कहा कि सभी धर्मों को सम्मान करना चाहिए। गोली से किसी समस्या का हल नहीं निकल सकता है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्म और इंसानियत के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया। वह अहिंसा पर विश्वास रखते थे।

शहीद भगत सिंह भी इन्हीं सिद्धांतों को मानते थे। इस दौरान जसवंत सिंह, गुरचरण सिंह, कुलदीप अग्निहोत्री, हरजीत गरेवाल, ब्रिगेडियर सुचेत सिंह, पुरुषोत्तम, अशोक कौल, जगमोहन सिंह, जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें