फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में नारको टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, आठ किलो हेरोइन और पांच लाख के साथ चार पकड़े

Sat, 13 May 2023 06:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा

सार

एक अधिकारी ने बताया की पंजाब के तस्करों की नशीले पदार्थों की खेप लेने की सूचना के बाद पुलिस ने सेना के साथ मिलकर अभियान चलाया। तलाशी अभियान  के दौरान जुरहामा इलाके से चार लोगों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
कुपवाड़ा में नशे के खेप के साथ पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुपवाड़ा में नारको टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस के अनुसार पीओजेके से चलने वाले नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से आठ किलोग्राम हेरोइन और पांच लाख की नकदी बरामद की गई है। पुलिस स्टेशन त्रेहगाम में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया की पंजाब के तस्करों की नशीले पदार्थों की खेप लेने की सूचना के बाद पुलिस ने सेना के साथ मिलकर अभियान चलाया। तलाशी अभियान  के दौरान जुरहामा इलाके से चार लोगों को पकड़ा गया।

उसकी पहचान यूसुफ बोकरा निवासी रसनपोरा क्रालपोरा, शौकत अहमद खटाना निवासी मेलियाल कुपवाड़ा, मारूफ अहमद मीर निवासी जुमागढ़, जिला अमृतसर पंजाब और अवान रामदास अजनाला निवासी जुरहामा कुपवाड़ा के तौर पर हुई है।  
विज्ञापन


सभी आपस में नशीले पदार्थों और नकदी का आदान-प्रदान करने की फिराक में थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लश्कर के पीओजेके स्थित दो आतंकवादी मंजूर अहमद मीर और असद मीर ने मादक पदार्थ की खेप भेजी थी। दोनों मूल रूप से कुपवाड़ा के निवासी हैं।

दोनों 1990 के दशक में पीओजेके चले गए और लश्कर के आतंकी बन गए। वह इन दिनों लॉन्चिंग कमांडर के तौर पर कार्य कर रहे हैं। दोनों जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को बनाए रखने के लिए नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने में लगे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें