फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नरबल ने जीती किलो टी-20 क्रिकेट लीग

विज्ञापन
बारामुला के पट्टन में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के बाद ​खिलाड़ी। स्रोत सेना
विज्ञापन
ऑपरेशन सद्भावना के तहत भारतीय सेना की 29 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन ने बारामुला के दूरस्थ क्षेत्र पट्टन में किलो टी-20 क्रिकेट लीग का आयोजन किया। प्रतियोगिता में श्रीनगर, बडगाम और बारामूला के युवाओं ने विभिन्न टीमों में हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में फ्रेंड्स मोटर्स क्रिकेट क्लब नरबल ने मिरगुंड हंक्स को एक विकेट से हराया।
विज्ञापन

सेना के अधिरकारियों के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य शांति, एकता और युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, साथ ही युवा ऊर्जा को सकारात्मक गतिविधियों में लगाना और छिपी हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को उजागर करना है। टूर्नामेंट में दूर-दराज के गांवों और कस्बों से टीमें शामिल हुईं। सेना और नागरिक प्रशासन दोनों के सक्रिय सहयोग से पेशेवर रूप से तैयार मैदानों पर मैच आयोजित किए गए, जिससे पूरे टूर्नामेंट में निष्पक्ष खेल और प्रतिस्पर्धी भावना सुनिश्चित हुई।

पट्टन के चंद्रहामा स्थित एसएनएम क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मैच उत्तरी कश्मीर की दो मज़बूत टीमों - मिरगुंड हंक्स और फ्रेंड्स मोटर्स क्रिकेट क्लब नरबल के बीच खेला गया। आखिरी ओवर और आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में फ्रेंड्स मोटर्स क्रिकेट क्लब नरबल एक विकेट से जीता।
विज्ञापन


शानदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद मंज़िर को 83 रन बनाने पर मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, मेहराज अमीन को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण मिरगुंड हंक्स और फ्रेंड्स मोटर्स क्रिकेट क्लब नरबल दोनों ही किलो प्रीमियर लीग के अंतिम चरण में पट्टन बारामुला का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह आयोजन सुरम्य लोलाब घाटी में आयोजित होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें