फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकां, कांग्रेस और पीडीपी कश्मीरियत के दुश्मन: नकवी

Sun, 30 Nov 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने राज्य के मुख्य राजनीतिक दलों को निशाना बनाते हुए कहा कि नेकां, कांग्रेस और पीडीपी कश्मीर और कश्मीरियत के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। वह रविवार को दक्षिणी कश्मीर के देवसर और खन्नाबल में सभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


नकवी ने कहा कि जम्मू कश्मीर लगातार राष्ट्रीय विकास योजनाओं से दूर होता दिख रहा है। केंद्र की ओर से अरबों रुपयों के पैकेज राज्य में भेजे जाते हैं, लेकिन राज्य की आर्थिक और साक्षरता स्तर को सुधारने में उन पैसे को उपयोग में नहीं लाया जाता। सारा पैसा सत्ताधारियों की जेब में चला जाता है। नकवी ने यह भी कहा कि राज्य के लोग दरिद्रता भरी जिंदगी काट रहे हैं, जबकि कांग्रेस-नेकां गठबंधन के नेता दिन ब दिन अमीर होते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और घूस घाटी के विकास के दुश्मन रहे हैं। राज्य  के युवा बेरोजगारी और पीड़ा के दलदल में फंसते ही जा रहे हैं। नकवी ने कहा कि राज्य की इस स्थिति का फायदा अलगाववादी उठा रहे हैं। कांग्रेस और नेकां इस बात का फायदा उठाते हुए अपनी अपनी राजनीति गरमा रहे हैं और उनकी मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा और उनके प्रधान मंत्री द्वारा राज्य के विकास और सुरक्षित माहौल का वादा किया गया है। भाजपा की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि अच्छी सरकार की एक लहर कश्मीर से कन्याकुमारी तक शुरू हो गई है। ऐसे दलों का सफाया होना शुरू हो गया है।

कश्मीर और कश्मीरियत पर नकवी  ने कहा कि भाजपा इसका आत्म सम्मान बनाए रखने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पीडीपी, नेकां और कांग्रेस अलगाववादियों की भाषा बोल रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें