मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में नारबाल गोलीकांड में मारे गए किशोर सुहैल अहमद सोफी के परिवार वालों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मागाम पुलिस की ओर से जो उन्हें एफआईआर की कापी मिली है, उसमें उन दोनों पुलिसकर्मियों का नाम नहीं है, जिन पर उनके बेटे ही हत्या का आरोप है।
गौरतलब है कि 18 अप्रैल को नारबल में जारी प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली लगने से सुहैल अहमद सोफी की मौत हो गई थी और उसी दिन पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए कबूला था कि कांस्टेबल जावेद अहमद ने एएसआई मंज़ूर अहमद के आदेशों के तहत गोली चलाई थी। इतना ही नहीं, दोनों पुलिसकर्मियों को हिरासत में भी लिया गया, जबकि एक थाना प्रभारी को अटैच किया गया था।