फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सुचेतगढ़ मंडल के पदाधिकारियों के नाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। भारतीय जनता पार्टी के सुचेतगढ़ मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल मुख्य अतिथि, बीडीसी अध्यक्ष तरसेम सिंह विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे ।
विज्ञापन

सुचेतगढ़ के मंडल अध्यक्ष बने कृष्ण चौधरी ने पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। शाम शर्मा, अश्वनी भगत, स्वर्ण सिंह, प्रीतम सिंह तथा विजय चिब को मंडल सुचेतगढ़ उपप्रधान, सतीश शर्मा व सौदागर मल महासचिव, श्याम सिंह हरबंस लाल, रेनू देवी, निधि शर्मा तथा चरणजीत तथा मोहिंदर लाल, यशपाल,नरेन्द्र चौधरी को मंडल सचिव, नरेश चौधरी को कार्यालय सचिव, दौलत राम तथा ताराचंद चंद को सदस्य, गुलशन शर्मा को मीडिया सचिव तथा सर्वजीत सिंह को सोशल मीडिया सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई । कार्यकर्ताओं ने सभी पदाधिकारियों का हार पहनाकर स्वागत किया। पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल ने चुने गए सभी सदस्यों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशों पर मंडल सुचेतगढ़ का अलग से गठन किया गया है। कृष्ण चौधरी को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की गई है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन जन तक लेकर जाएं । इस अवसर पर चकरोई मंडल अध्यक्ष गार सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें