फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा SHO पर गिरी आतंकी हमले की गाज

Tue, 06 Dec 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नगरोटा पुलिस स्टेशन के एसएचओ करण चलोत्रा को हटा लिया गया है। उन्हें जिला पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। उनकी जगह लाइन से इंस्पेक्टर सुहेल राशिद तैनात किए गए हैं। माना जा रहा है कि एसएचओ पर नगरोटा में हुए आतंकी हमले की गाज गिरी है। पुलिस प्रवक्ता ने उनके तबादले की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आतंकी हमले की जांच कर रही सीआई ने अपनी जांच में नगरोटा पुलिस में काफी खामियां पाई हैं। नाकों पर सुरक्षा में ढील भी पाई गई है। सीआई ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों तक इसकी जानकारी पहुंचाई।

मंगलवार को पुलिस की तरफ से एसएचओ को हटा लिया गया। वहीं बठिंडी पुलिस चौकी के प्रभारी मुख्तयार को भी हटा लिया गया है। मुख्तयार को जिला पुलिस लाइन और त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन से एसआई अरुण सलाथिया को बठिंडी पुलिस चौकी में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि नगरोटा आतंकी हमले की गाज कुछ और पर भी गिर सकती है। आतंकी हमले में दो अधिकारियों सहित सात सैन्य जवान शहीद हो गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें