फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में एक और पुलवामा दोहराने जा रहे थे दहशतगर्द, ये है पकड़े गए ट्रक चालक का आतंकी कनेक्शन

Sat, 01 Feb 2020 02:46 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ऑपरेशन के दौरान सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगरोटा के बन टोल प्लाजा पर मारे गए आतंकी कश्मीर में एक और पुलवामा जैसे हमले को अंजाम देने जा रहे थे। पाकिस्तान से आए इन आतंकियों को पुलवामा पहुंच कर वहां मौजूद अन्य जैश आतंकियों के साथ मिलकर यह हमला करना था। 
विज्ञापन


इन आतंकियों का हैंडलर ट्रक ड्राइवर समीर डार है। जो अपने दो साथियों आसिफ और सरताज के साथ मिलकर इन आतंकियों को लेकर कश्मीर जा रहा था।

समीर डार का चचेरा भाई आदिल डार जैश ए मोहम्मद का आतंकी था। जिसने खुद को आईईडी लगाकर पुलवामा हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। 

सूत्रों का कहना है कि समीर डार की पाकिस्तान में बैठे जैश के आतंकियों से लगातार बात होती थी। वहीं से उसे पुलवामा की तरह हमला करने के आदेश मिले थे। वह इसी मकसद के लिए आतंकियों को लेकर कश्मीर जा रहा था। आगे होने वाली पूछताछ में समीर डार कई और राज उगल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच एनआईए को सौंपने की तैयारी
सूत्रों का कहना है कि नगरोटा हमले की जांच एनआईए को सौंपी जाएगी। शनिवार को इसका आदेश जारी हो सकता है। एनआईए की एक टीम ने शुक्रवार को ही नगरोटा मुठभेड़ स्थल का दौरा कर लिया था। जांच के जरूरी सबूत जुटा लिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें