जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों में कर्मचारियों की हड़ताल से करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। क्लीयरिंग सहित अन्य कामकाज बंद रहे। कई बैंकों में कर्मचारी नहीं पहुंचे। राष्ट्रीयकृत बैंकों के बंद रहने से जेएंडके बैंक का कामकाज भी प्रभावित हुआ। इसमें दूसरे बैंकों के साथ क्लीयरिंग सहित अन्य गतिविधियां नहीं हो पाईं।
शनिवार भी राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहेंगे। अगले दिन रविवार की छुट्टी पड़ने से सोमवार बैंकों में कामकाज सामान्य हो पाएगा। शनिवार को शालामार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर बैंक कर्मचारी अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करेंगे।
हड़ताल के कारण बड़ी संख्या में प्रदेश में बैंक बंद रहे। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। बैंकों में क्लीयरिंग सहित अन्य कार्य नहीं हो पाने से लेनदेन प्रभावित हुआ। कई उपभोक्ता बैंकों तक पहुंचे, लेकिन वहां कर्मचारियों के नहीं होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। हड़ताल के चलते राष्ट्रीयकृत बैंकों की एटीएम ट्रांजेक्शन भी प्रभावित हुई है।