जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में मंगलवार सुबह हुए आतंकी हमले में सेना के बड़े अधिकारियों को निशाना बनाने की साजिश रची गई थी।
विज्ञापन
2 of 7
Terrorist
- फोटो : File Photo
सूत्रों के मुताबिक नगरोटा स्थित सेना के कैंप की जिस इमारत पर हमला किया वो एक ऑफिसर मेस है जहां सेना के बड़े अधिकारी नाश्ते या खाना खाने के लिए जाते है।
विज्ञापन
3 of 7
Indian Army
- फोटो : File Photo
कयास लगाए जा रहे हैं कि सेना की इस ऑफिसर मेस पर हमला करने के पीछे आतंकियों की साजिश थी कि सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाया जाए।
4 of 7
Indian Army
- फोटो : File Photo
हालांकि कैंप की सुरक्षा में मुस्तैद जवानों द्वारा आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया गया लेकिन आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ अब भी जारी है।
विज्ञापन
5 of 7
uri
- फोटो : PTI
सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के निशाने पर एक बार फिर सेना के जवान और अधिकारी थे। इसके पहले बारामूला और उड़ी में भी सेना के कैंपों को निशाना बनाया गया था ।
विज्ञापन
6 of 7
uri
- फोटो : File Photo
पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाए पाक की ओर से लगातार सीमा और एलओसी पर नापाक साजिशे की जा रही हैं जिसे भारतीय सेना और बीएसएफ के जांबाज जवानों द्वारा नाकाम कर दिया गया है।
नगरोटा में भी सेना ने आतंकियोें की साजिश को नाकाम करते हुए 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है। हालांकि अब तक सेना की ओर से मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।