फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने शुरू करवाया पार्क के सौंदर्यीकरण का काम

Thu, 18 Sep 2014 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रेशम घर कालोनी के पार्क की लंबे समय से देखभाल न किए जाने से संबंधित खबर अमर उजाला में प्रकाशित होते ही नगर निगम ने वीरवार को पार्क की सफाई शुरू कर दी। पार्क की साफ-सफाई किए जाने से स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है। गौरतलब है कि रेशमघर कालोनी में एक ही पार्क है, जहां सुबह शाम लोग टहलने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन


पार्क में काफी लंबे समय से हाई मास्ट लाइटें खराब थीं, जिससे शाम घिरते ही अंधेरा हो जाता है। उसके बाद शाम को महिलाओं ने पार्क में जाना बंद कर दिया था। बाद में चार में से दो मास्ट लाइटें ठीक कर दी गईं, जिसके बाद शाम को पार्क फिर से गुलजार होने लगा।

लेकिन पार्क में पौधों की छंटाई और घास की कटिंग न होने से वहां आने वाले लोगों को दिक्कत होती थी। पार्क के कोने में लगे ट्रांसफार्मर के चारों ओर जंगली लताएं उग आई थीं, जिससे हादसे की आशंका भी बनी रहती थी। वीरवार को पौधे और घास की कटिंग का काम शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


पार्क में टहलने के आने वाले लोगों ने कहा कि नगर निगम को पार्क के बगल में एक कूड़ेदान भी रखवाना चाहिए, ताकि लोग गेट के बगल में सड़क पर गंदगी न फेंकें। इसके साथ ही पार्क की टूटी हुई दीवार की भी लोगों ने जल्द से जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें