फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू शहर में अभी नहीं लगेगा संपत्ति कर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में संपत्ति कर फिलहाल नगर निगम नहीं लगाने जा रहा है। टैक्स मसले पर मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की ओर से कोई भी टैक्स नहीं लगाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के दौरान मंदी के दौर से लोग गुजरे हैं। टैक्स लगाने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। नगर निगम की ओर से लोगों पर जबरन टैक्स नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि टैक्स लगाने के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी की सिफारिशों पर पार्षदों की राय ली जाएगी। इस पर निर्दलीय पार्षद और कांग्रेस पार्षदों ने जमकर विरोध किया। पार्षद गौरव चोपड़ा, रितु चौधरी, अमित गुप्ता ने कहा कि अगर टैक्स लगाना ही नहीं तो कमेटी क्यों गठित करनी है और उसकी सिफारिशों को क्यों सुना जाना है। इस पर काफी विरोध हुआ।
विरोध को देखते हुए मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने मसले को शांत करने की कोशिश की। मेयर ने आश्वासन दिया है कि शहर के अंदर कोई भी कर नगर निगम नहीं लगाएगा।
हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र जमवाल ने कहा कि नगर निगम के पास आय का कोई साधन नहीं है। ऐसे में आय के साधन बढ़ाने के लिए नगर निगम को प्रयास करने चाहिए। इससे विकास कार्य तेज गति से करवाए जा सकेंगे। हालांकि पहले चर्चा चल रही थी कि टैक्स पर हाउस में बहस होगी और इसे लागू किया जाएगा। इससे नगर निगम की आय करोड़ों में पहुंच जानी है। नगर निगम की ओर से इस पर स्लैब बनाने पर काम किया जा रहा है। टैक्स को किस आधार पर लगाया जाना है, इस पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें