फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाल रोड में दुकानों के थड़ों पर चला पीला पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है। बुधवार को कनाल रोड पर कई दुकानों के बाहर बनाए गए थड़ों को जेसीबी से तोड़ा गया। इस दौरान दुकानदारों ने कार्रवाई पर विरोध जताया। मामला बिगड़ता देख पुलिस टीम को बुलाया गया। कहा कि यह सब निर्माण के लिए पहले नगर निगम ने ही अनुमति दी थी, अब क्यों इसे तोड़ा जा रहा है। जब भी नगर निगम में कोई नया अधिकारी आता है तो वह दुकानदारों को तंग करने लग जाता है। दुकानदारों का कहना है कि जो निर्माण हटाया गया है, वह एक नाली के ऊपर बना हुआ था, यहां से पानी ओवरफ्लो होता था।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों का कहना है कि दुकानदारों ने दुकानों के बाहर दो से तीन फुट तक अतिरिक्त थड़े बना रखे थे। इसकी वजह से कनाल रोड बाजार में जाम की स्थिति बन जाती थी। दुकानदारों से पहले ही कहा गया था कि वे अतिरिक्त बनाए गए थड़ों को खुद ही तोड़ दें, लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। लिहाजा नगर निगम को कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें