फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्थ जोन दिव्यांग क्रिकेट टीम में नदीम और जगमोहन का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। वार्ड सात के नदीम भट्ट और सलाल निवासी जगमोहन सिंह का नार्थ जोन दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। गत दिनों हुई प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर उन्हें 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन

नदीम भट्ट और जगमोहन के अलावा टीम में हरियाणा के अनिल चोकर, वीरेंद्र कुमार, आमीन व सन्नी गोयत, हिमाचल प्रदेश के अनिल शर्मा रमेश कैथ और गुरमीत धीमान शामिल है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के योगेंद्र सिंह बदौरिया, संजीव कुमार, उत्तर प्रदेश के ओमवीर सिंह, पंजाब के सलीम खान, विजय कुमार और दिल्ली के पवन कुमार को भी जगह दी गई है। नार्थ जोन की यह टीम अन्य जोन की टीम के साथ भिवानी (हरियाणा) में होने वाले मैच में हिस्सा लेगी। यह प्रतियोगिता 12 से 15 अप्रैल तक होगी। नार्थ जोन की टीम में चयन होने पर दोनों खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बेहतरी प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन सकें और इंग्लैंड में खेलने जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें