फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवा के हरफनमौला प्रदर्शन से जीता सीएसके

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी जिला प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगता में चिनाब सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाड़ी शिवा के हरफनमौल खेल की बदौलत टीम ने त्रिकुटा वारियर्स को 48 रन के विशाल अंतर से हराया। बेहतरीन खेल के लिए शिवा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने निर्धारित 20 ओवर में 156 रन बनाए और जीत के लिए 157 का लक्ष्य दिया। इसमें बल्लेबाज शिवा ने सर्वाधितक 30 और शादाब ने 28 रन का योगदान दिया। त्रिकुटा वारियर्स के गेंदबाज विनोद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। वहीं, निशू मागरे ने भी दो विकेट हासिल किए।
निर्धारित लक्ष्य हासिल करने उतरी त्रिकुटा वारियर्स की टीम की पारी 19.3 ओवर में 109 पर सिमट गई। इसमें बल्लेबाज साहिल ने 19 और रछपाल 15 रन का योगदान दिया। सीएसके के गेंदबाज अखिल ने तीन, जबिक शिवा व अमित ने दो-दो विकेट हासिल किए। मैच में तीस रन बनाने के साथ ही दो विकेट हासिल करने वाले शिवा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आईपीएल की तर्ज पर हो रही जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें