जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रीय महासचिव जगत प्रकाश नड्डा को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डा. निर्मल सिंह को चुनाव प्रचार कमेटी का चेयरमैन और भाजपा प्रकोष्ठों के प्रभारी सत शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है। डा. निर्मल सिंह के संगठन में अपार अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रचार कमेटी की कमान सौंपी गई है।
डा. निर्मल सिंह ने ‘अमर उजाला’ के साथ आगामी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जम्मू कश्मीर में भाजपा को 32 फीसदी वोट पड़े, जो कि अन्य दलों के मुकाबले सबसे ज्यादा थे।