फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्कूल में बिना अनुमति के वालीबाल स्पर्धा, बच्चों की दो दिन पढ़ाई से कर दी छुट्टी

Fri, 20 Jan 2023 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव सिंह लंगेह
विज्ञापन

अरनिया। ब्लॉक की अल्लाह पंचायत के काकू दे कोठे प्राइमरी स्कूल में बिना अनुमति के दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता करवाने का मामला सामने आया है। वहीं, इसके लिए दो दिन तक स्कूल बंद रख कर बच्चों को छुट्टी दी गई थी। इस मामले में जोनल शिक्षा अधिकारी और शिक्षक एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
मौजूदा मामला विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान लाउड स्पीकर और डीजे का भी इस्तेमाल किया गया। गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल काकू दे कोठे में बुधवार व वीरवार को दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 32 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को निर्विरोध करवाने के लिए दो दिन के लिए स्कूल को बंद कर बच्चों को छुट्टी कर दी गई थी। इस कारण 14 विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हुई है। हैरत की बात यह है कि बच्चों की पढ़ाई की जगह प्रतियोगिता को महत्व दिया गया। यह शिक्षा विभाग का लापरवाही को दर्शाता है। इस बारे में स्कूल के शिक्षक ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए गांव के युवाओं की तरफ से जोनल शिक्षा अधिकारी से अनुमति ली थी। लेकिन जोनल शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसी कोई बात नहीं है। हालांकि, फोन पर स्कूल में टूर्नामेंट करवाने के बारे में बात हुई थी, जिसके बारे में मना कर दिया था। इसके बावजूद दो दिन तक स्कूल को बंद कर प्रतियोगिता हुई है। यह शिक्षा विभाग की लापरवाही को दर्शा रहा है। वीरवार को प्रतियोगिता के समापन पर भाजपा के एमएलसी विक्रम रंधावा, रिंकू अरोड़ा और थाना प्रभारी अरनिया दीपक कटोच आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिनों तक स्कूल बंद रहने के बारे में जानकारी नहीं है। अगर खेल प्रतियोगिता के लिए दो दिन स्कूल बंद रखा गया है तो यह सरासर गलत है। स्कूल के शिक्षकों से जवाब तलब किया जाएगा।
- सुभाष चंद्र, जोनल शिक्षा अधिकारी, अरनिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें