फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भारत माता के जयकारों के बीच सुंदर मुंदरिए हो... से गूंजी विक्रम पोस्ट

Fri, 13 Jan 2023 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। अरनिया बॉर्डर की विक्रम पोस्ट पर सीमा जन कल्याण समिति के सदस्यों और नगर कमेटी अरनिया के चेयरमैन रमेश सैनी की तरफ से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। समिति अरनिया के ब्लॉक प्रधान रघुवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, सदस्यों व नगर कमेटी के चेयरमैन ने मूंगफली, रेवड़ी व गजक आदि विक्रम पोस्ट पर कंपनी कमांडर राजू यादव की अगुवाई में बीएसएफ के सुपुर्द की।
विज्ञापन

साथ ही लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर जवानों ने आग जलाकर अर्घ्य दिया और उसके बाद सभी जवानों का मुंह मीठा करवाया गया। उसके बाद जवानों ने भारत माता की जयघोष लगाए। ढोलक की थाप पर जवानों ने जमकर डांस किया। जवानों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से मनोबल और ऊंचा हो जाता है। उन्हें प्रतीत होता है कि वह घर में ही हैं। सीमा जन कल्याण समिति अरनिया के ब्लॉक प्रधान ने कहा कि समिति की तरफ से हर त्योहार जवानों के साथ मनाया जाता है। क्योंकि अगर हम घरों में महफूज हैं तो वह इन जवानों की बदौलत ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें