फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिगड़े मौसम की नत्थाटॉप पर मेहरबानी, सफेद हुई वादियां, अठखेलियां कर रहे सैलानी

Tue, 07 Feb 2023 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। देर रात से फिर बिगड़े मौसम के मिजाज ने पहाड़ों को फिर बर्फ से लकदक कर दिया है। जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल नत्थाटॉप में ताजा बर्फबारी के बाद सैलानियों का तांता लग गया है। इस दौरान पर्यटक ताजा बर्फ में अठखेलियां कर आनंद उठा रहे हैं। वहीं, पटनीटॉप में सिर्फ बारिश ही हुई है, जिस कारण पहले पड़ी बर्फ पिघल गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नत्थाटॉप में सोमवार को जैसे ही बर्फबारी शुरू हुई वैसे ही पर्यटकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। ताजा हिमपात देख सैलानियों की खुशी दोगुनी हो गई। उन्होंने इन खूबसूरत लम्हों को मोबाइल फोन में कैद कर बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया है। सैलानी सपना गुप्ता, शिवम और अनूप ने बताया कि वह परिवार सहित पटनीटॉप पहुंचे थे। उन्हें जैसे ही पता चला कि नत्थाटॉप में हिमपात हो रहा है तो वहां कर रुख कर प्राकृतिक सुंदरता को निहारने का का मौका मिला है। ताजा हिमपात का खूब लुत्फ उठाया है। उधर, ताजा बर्फबारी के बाद सैलानियों की बढ़ी आमद से कारोबारी काफी खुश नजर आए। रमेश और संसार ने बताया कि हिमपात होने के बाद सैलानियों की संख्या बढ़ती है, जिसका उन्हें लाभ होता है। बर्फ देखने के लिए रोजाना काफी संख्या में सैलानी नत्थाटॉप का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें