फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माईश्रीनगर ऐप करेगा पर्यटकों, लोगों की जरूरतों को पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के शहरों को बदलने और उन्हें अधिक जीवंत, नागरिक-अनुकूल और आधुनिक बनाने को प्रयास जारी है। एलजी मनोज सिन्हा ने श्रीनगर स्मार्ट सिटी की कई परियोजनाओं का शनिवार को ऑनलाइन उद्घाटन किया। इसमें रेजीडेंसी रोड पर भूतल कार पार्किंग जनता को समर्पित की। इसके अलावा माईश्रीनगर ऐप भी लांच किया। यह ऐप नागरिकों और पर्यटकों की जरूरतों को पूरा करेगा।
विज्ञापन

ऐप इंटीग्रेट बिल्डिंग अनुमतियां के साथ बिजली और पानी कनेक्शन को एकीकृत करती है। एलजी ने कहा कि सौ से अधिक चार पहिया वाहनों को समायोजित करने के लिए नई पार्किंग के लिए जगह उपलब्धता का आकलन ऑनलाइन किया जा सकता है। माईश्रीनगर ऐप के माध्यम से प्रदान की जाने वाली एसएमसी सेवाओं सहित विभिन्न लाइन विभागों की 40 से अधिक सेवाएं आनलाइन है। माईश्रीनगर मोबाइल ऐप नागरिकों और पर्यटकों की जरूरतों को पूरा करने वाला वन स्टॉप सॉल्यूशन होगा। ऐप उपयोगकर्ताओं की उंगलियों पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी उपलब्ध ई-सेवाओं, ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में पर्यटन संबंधी जानकारी रहेगी।
आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं को इसमें एकीकृत किया गया है। एलजी ने रेखांकित किया कि जम्मू-कश्मीर सरकार अपने निरंतर प्रयासों के माध्यम से जम्मू और श्रीनगर शहर को विश्व स्तर के आधुनिक, टिकाऊ और जीवंत शहरों में विकसित करने की सभी संभावनाएं तलाश रही है। हमें नागरिकों की लगातार बदलती जरूरतों को पूरा करने, उपलब्ध क्षमताओं की सीमाओं को स्वीकार करने और उन्हें संबोधित करने के लिए गतिशील रूप से प्रयास करने के लिए सार्थक तरीके और साधन अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

ऐप एक मजबूत तंत्र के रूप में काम करेगा, जो उपयोगकर्ता को वास्तविक समय में सूचना के प्रसार की सुविधा प्रदान करेगा, साथ ही श्रीनगर शहर में पर्यटकों के आकर्षण और स्थलों से संबंधित जानकारी को एक मंच पर उपलब्ध कराएगा। ऐप के माध्यम से 20 श्रीनगर नगर सेवाओं सहित विभिन्न लाइन विभागों की 40 से अधिक सेवाओं की सुविधा मिलेगी। ऐप जीआईएस-आधारित शिकायत प्रबंधन का समर्थन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें