फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने ली भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता

Tue, 14 Feb 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
BJP LOGO
विज्ञापन
भाजपा पार्टी मुख्यालय में सोमवार को प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में कई कश्मीरी मुस्लिम पार्टी में शामिल हुए। भाजपा का दामन थामने वालों में गुलाम मोहिउद्दीन, गुलाम रसूल लोन, डा. अली मोहम्मद, मोहम्मद असलम लोन, मोहम्मद मकबूल शेख, गुलाम मोहम्मद बेग, राहुल भट्ट, फ्याज अहमद शेख, मुश्ताक अहमद शेख शामिल हैं। 
विज्ञापन



इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि भाजपा की लहर देश में हर जगह है। कश्मीर में भी तेजी से भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है और लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कश्मीर में लोग आए दिन बंद हड़ताल से परेशान हो चुके हैं और शांति चाहते हैं और भाजपा व उसकी सरकार से उन्हें काफी उम्मीद है।

एमएलसी सुरेंद्र मोहन अंबरदार ने भी इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वाले कश्मीरी मुस्लिमों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा कश्मीर में बदलाव लाएगी। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष भारत भूषण, सचिव संजय बड़ू, गुलाम अली खताना, सुनील गुप्ता के अलावा विधायक देवेंद्र मनयाल भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें