फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कश्मीरी पंडित महिला को मुस्लिमों ने दिया कंधा

Sun, 17 Jul 2016 12:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Twitter
विज्ञापन
एक सप्ताह से हिंसा से जूझ रही कश्मीर घाटी में शनिवार को हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। यहां एक कश्मीरी पंडित बुजुर्ग महिला की अर्थी को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कंधा दिया। इसके पहले अनंतनाग के संगम इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुई अमरनाथ यात्रियों की बस के घायलों को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अस्पताल तक पहुंचाया और हर मुमकिन मदद की।  
विज्ञापन


श्रीनगर के महाराज गंज इलाके में रहने वाले कश्मीरी पंडित दीपक मल्होत्रा की मां का लंबी बीमारी के चलते शनिवार को देहांत हो गया। उनके अंतिम संस्कार के लिए स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सारे इंतजाम किए और परिवार की हर तरह से मदद की। 

दीपक मल्होत्रा का परिवार उन परिवारों में से एक है, जिसने 90 के दशक में आतंकवाद के चरम दौर में भी कश्मीर से पलायन नहीं किया। दीपक अपने चाचा के मकान में ही उनके साथ रहते हैं। दीपक के चाचा धनराज मल्होत्रा का इसी साल अप्रैल में निधन हो गया था। 
विज्ञापन


इसमें भी स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सारे इंतजाम किए थे। कश्मीरी पंडित समुदाय ने मुस्लिम समुदाय की इस भाव की सराहना की, वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों के अनुसार वह सब भाई हैं। एक दूसरे की सहायता करना उनका कर्तव्य है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें