फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत प्रतियोगिता के दूसरे दिन वादन में दिखाई प्रतिभा

Wed, 03 Dec 2014 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कला, संस्कृति व भाषा अकादमी की ओर से केएल सहगल सभागार में आयोजित संगीत प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुनरमंदों ने गायन व वादन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विभिन्न रागों व धुनों पर आधारित गायन और वादन प्रतियोगिता में बच्चों एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। नौवीं कक्षा की छात्रा जसमीन कौर ने गौड़ मल्हार राग पर आधारित आई बदरिया सावन की... पेश किया।

जसमीन ने बताया कि वह दूसरी कक्षा से ही गायन का अभ्यास कर रही हैं। इसमें कुछ खास करने की इच्छा है। हरमन स्कूल गोल गुजराल की छात्रा निक्षप ने भजन प्रस्तुत किया। निक्षप ने ‘तुम आ जाना भगवान’ भजन प्रस्तुत कर प्रतिभा को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि वह लाइट म्यूजिक तथा शास्त्रीय गायन का लगातार अभ्यास कर रही हैं। इस प्रतियोगिता में शामिल होने से वह बेहद खुश हैं।

वहीं, अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी गायन व वादन की प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत किया। तीन दिवसीय संगीत प्रतिस्पर्धा के दूसरे दिन बुधवार को सीनियर ग्रुप के प्रतिभागी अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें