फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुशर्रफ ने फिर उगला जहर कहा, लड़ाई को तैयार रहें!

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी परेशानियों में उलझे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है।
विज्ञापन


भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर मुशर्रफ ने एक टीवी चैनल से कहा है, सीमा पर पाकिस्तान की 'जवाब' देने की एक सीमा है, क्योंकि आखिरकार उसकी गोलियों का शिकार कोई कश्मीरी ही बनता है।

ऐसा कहकर मुशर्रफ यह जताना चाहते हैं कि कश्मीर पर पाकिस्तान का हक है।

'कश्मीर पर किसी को भी शक नहीं होना चाहिए'

जानकार बताते हैं कि अपनी परेशानियों से अवाम का ध्यान हटाने के ल‌िए मुशर्रफ ऐसा कर रहे हैं। टीवी चैनल से मुशर्रफ ने कहा कि कश्मीर में लड़ाई के लिए सैकड़ों पाकिस्तानी तैयार बैठे हैं।

उनके मुताबिक, कश्‍मीर भड़कने का इंतजार कर रहा है और पाक में ताकत है कि हम वहां हिंसा भड़का सकें। मुशर्रफ ने इंटरव्यू के दौरान दावा किया क‌ि, 'कश्मीर हमारे देश से जुड़ा अहम मसला है। इस पर किसी को भी शक नहीं होना चाहिए।'

मुशर्रफ ने यह भी दावा किया कि भारत सरकार और सेना को दर्द झेल रही कश्मीरी जनता से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने मोदी को मुस्ल‍िम व पाकिस्तान विरोधी करार दे डाला।

'कश्‍मीर में लड़ाई का बेसब्री से इंतजार'

एक पाकिस्तानी अखबार डेली टाइम्स को द‌िए इंटरव्यू में मुशर्रफ ने कहा कि, कश्‍मीर में अपने भाईयों के हक की लड़ाई के लिए 'पाकिस्‍तानी' भाई मदद को तैयार बैठे हैं।

अखबार के मुताबकि मुशर्रफ ने कहा कि, पाकिस्तानी सेना भारत के साथ युद्ध को तैयार बैठी है। साथ ही लाखों पाकिस्‍तानी कश्‍मीर में लड़ाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

'भारत को पाक सेना के धैर्य का इम्तिहान नहीं लेना चाहिए'

बता दें कि भारत-पाक सीमा पर बढ़े तनाव के दौरान मुशर्रफ ने दूसरी बार भड़काऊ बयान दिया है। इससे पहले भी उन्होंने कहा ‌था कि, भारत को पाक सेना के धैर्य का इम्तिहान नहीं लेना चाहिए।

पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के बयान पर भाजपा ने तवज्जों न देते हुए कहा कि, मुशर्रफ जब सत्ता में थे, जब कोई उन पर ध्यान नहीं देता था। अब भी उनकी बात को तवज्जों देने की जरूरत नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें