फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज कारोबारी की हत्या मामले में पत्नी सहित तीन से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बीज कारोबारी की हत्या मामले में पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही बुधवार को डाक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया गया। गोल गुजराल में रहने वाले बृज लाल (60) की संदिग्ध हालत में गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त सिर्फ उनकी पत्नी ही मौके पर थी, जबकि पत्नी का कहना है कि उसके पति ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन

मृतक का भाई दिल्ली में रहता है, जिसके चलते घटना के तीसरे दिन बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ और संस्कार भी किया गया। मृतक की पत्नी इस मामले में शक के घेरे में है। बुधवार को पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया, जिनके बयान भी लिए गए। क्या बृज लाल की हत्या एक शख्स ने की है या फिर एक से ज्यादा? क्या बृज लाल की हत्या उसकी पत्नी ने की है या फिर किसी और ने? क्या वारदात के दिन दोनों मियां बीवी के अलावा कोई और भी मौजूद था? इन तमाम पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। डीएसपी कौशीन कौल का कहना है कि पुलिस किसी भी बात से इनकार नहीं कर सकती। मृतक की पत्नी सहित कुछ अन्य से पूछताछ की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। बता दें कि बृज लाल बीज का कारोबार करते थे। तीन दिन पहले उनकी संदिग्ध मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे लेकर 302 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें