फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने ही पत्नी की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया था

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पुलिस ने करीब दो माह पहले थुब थनोल में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटके मिले शव की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। उन्होंने जांच में पाया कि पति ने ही पत्नी की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया था। पुलिस के अनुसार कड़ी पूछताछ पति ने जुर्म को कबूल लिया है। वहीं, पुलिस ने आइपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि नौ जून को पुलिस को सूचना मिली कि थुब थनोल क्षेत्र में एक महिला का शव पेड़ के साथ लटका है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया था। मृतक महिला की पहचान सपना देवी पत्नी सुदेश कुमार के रूप में हुई थी। बाद में पुलिस स्टेशन अरनास में आइपीसी की धारा 174 के तहत केस को दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
डीएसपी डॉ. सतीश भारद्वाज और एसएचओ राजेश गौतम ने मामले की जांच का जिम्मा पुलिस पोस्ट थनोल के इंचार्ज एसआई कासिम को दिया था। शुरूआती जांच में पता चला था कि जिस दिन शव पेड़ के साथ लटका मिला था उसी दिन पति-पत्नी दोनों साथ थे। इसके बाद उसके पति सुदेश कुमार से पुछताछ शुरू की और उसने जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर व आइपीसी 302 के तहत केस कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें