फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को छेड़ने की शिकायत लेकर पहुंचे पिता की गोली मारकर हत्या

Wed, 16 Nov 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
हत्‍या
विज्ञापन
जम्मू के झज्जर कोटली थाने के गांव सेली में सीताराम (48) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीताराम का कसूर यह था कि वे अपनी बेटी के साथ होने वाली छेड़खानी की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी कश्मीरी लाल, उसके पिता देवीदास और दो भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



अब तक की पड़ताल में पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक सेली निवासी पीएचई का डेलीवेजर कश्मीरी लाल अपने ही गांव की युवती को कई दिनों से तंग कर रहा था। युवती एक निजी कंपनी में काम करती है। मंगलवार को भी जब घर लौटते समय आरोपी ने युवती को परेशान किया तो उसने अपने पिता को सारी बात बताई।

पिता सीताराम ने कश्मीरी लाल के घर पहुंच कर विरोध जताया तो कश्मीरी के घर वाले झगड़े पर उतारू हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी परिवार से बात चल ही रही थी कि आरोपी कश्मीरी लाल अंदर से 12 बोर की गन लेकर आया और सीताराम के सीने में दो गोलियां दाग दीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद 4 लोग गिरफ्तार

हत्या के बाद 4 लोग गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic.
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से जांच के लिए जरूरी नमूने उठाए गए। एसडीपीओ अमित शर्मा का कहना है कि उक्त हत्याकांड में कुल चार लोगों को पकड़ा गया है। जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि युवती एक निजी कंपनी में काम करती है। घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही हैं। लेकिन वह आरोपी की छेड़छाड़ से तंग आ गई थी। ऐसे में छेड़छाड़ से त्रस्त पिता से रहा नहीं गया और वह आरोपी के घर पहुंच गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें