सांबा। कस्बा वासियों को गंदगी से निजात दिलाने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए फंड आना शुरू हो गया है। शीघ्र ही कस्बे की नालियों में गंदे पाने से लोगों को राहत मिलेगी। ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि भी विभाग को ट्रांसफर हो गई है।
कस्बे में सीवरेज की सुविधा नहीं है। जिस पर कस्बे की नालियों की सारी गंदगी गलियों में पहुंच रही है। बारिश होने पर गंदगी से कस्बे में बुरा हाल हो जाता है। ऐसे में सरकार की ओर से म्यूनिसिपल कमेटी को 67 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराया गया है, जिसमें एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। इसमें कस्बे की गंदगी को जमा किया जाएगा। इसके लिए भूमि की निशानदेही हो गई है। दस कनाल भूमि भी विभाग को ट्रांसफर की जा चुकी है। उधर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए फंड भी आना शुरू हो चुके हैं। ट्रीटमेंट प्लांट के बनने से कस्बे की नालियां बंद हो जाएंगी। गंदगी सीवरेज के बडे़-बडे़ नालों में फेंकी जाएगी। जिससे गलियों में फैली रहने वाली गंदगी से आम लोगों को भी निजात मिलेगी। वहीं कस्बे की गंदगी बडे़-बडे़ नालों द्वारा बसंतर दरिया के निकट बनने वाले ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचाया जाएगा। जहां मशीनों द्वारा गंदगी को सुखाया जाएगा। जिससे कस्बा गंदगी मुक्त वन सकेगा।
----
क्या कहते हैं अधिकारी
म्यूनिसिपल कमेटी को दस कनाल भूमि मिल गई है। जहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। 15 लाख रुपये फंड भी उपलब्ध हो गया है। भूमि पर चारदीवारी के लिए। शीघ्र ही प्लांट का काम शुरू हो जाएगा।
-पवन कोहली, चेयरमैन, म्यूनिसिपल कमेटी, सांबा।