फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव की घोषणा मार्च के बाद कभी भी

Wed, 09 Mar 2016 11:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • मतदाता सूची को 31 मार्च तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके बाद सीईओ कार्यालय कभी भी चुनाव कराने को तैयार है। 
  • पंचायत चुनाव 2011 में 17 चरणों में 13 अप्रैल से 27 जून के बीच हुए थे।
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : file
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियासत में निकाय चुनाव की घोषणा 31 मार्च के बाद कभी भी हो सकती है। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) शांतमनु ने मंगलवार को राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) के समक्ष निकाय तथा पंचायत चुनाव की तैयारियों की बिंदुवार जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य में निकाय चुनावों को पारदर्शी तथा निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सभी तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। मतदाता सूची को 31 मार्च तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके बाद सीईओ कार्यालय कभी भी चुनाव कराने को तैयार है। 

माना जा रहा है कि सब कुछ ठीकठाक रहा तो मई प्रथम या दूसरे सप्ताह में चुनाव हो सकते हैं। अधिसूचना के बाद चुनाव के लिए कम से कम 25 दिन का समय दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल शीघ्र ही राजनीतिक दलों के नेताओं से बातचीत करेंगे। पंचायत चुनाव 2011 में 17 चरणों में 13 अप्रैल से 27 जून के बीच हुए थे। सीईओ को पहले ही राज्य चुनाव आयोग के पदाधिकारी के तौर पर घोषित किया जा चुका है।

... तो इस वजह से नहीं हो रही तिथि तय
रियासत में सरकार गठन के प्रयासों को देखते हुए निकाय चुनाव की तारीखों पर फैसला नहीं हो पा रहा है। सूत्रों का कहना है कि मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में लोकतांत्रिक सरकार रहेगी या राज्यपाल शासन इसको ध्यान में रखते हुए चुनाव की तिथि तय नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें