फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी की सफाई... उतार ले गए शाह के स्वागत वाली होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अमित शाह के दौरे को लेकर शहर की साफ-सफाई में जुटे नगर निगम कर्मी अमित शाह के स्वागत के लिए लगाई गई होर्डिंग ही उतार ले गए। एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक कई जगहों पर सड़क किनारे शाह के स्वागत के लिए नई होर्डिंग लगाई गई थीं। इनमें केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता समेत कई भाजपा नेताओं के नाम वाले होर्डिंग थे।
विज्ञापन

दरअसल, निगम कर्मियों से कहा गया था कि जितनी भी पुरानी होर्डिंग हैं, उनको उतार कर लाएं। इसके बाद कर्मियों ने सतवारी क्षेत्र में एयरपोर्ट रोड पर होर्डिंग उतार दी। इसके बाद गाड़ी में रखकर निगम कार्यालय के लिए चल पड़े। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त राहुल यादव से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि शहर में कई पुरानी होर्डिंग थीं। इनमें अमरनाथ यात्रा के आयोजन संबंधी और कई अन्य कार्यक्रमों की होर्डिंग शामिल हैं। गृहमंत्री का दौरा है, तो इसे ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई के लिए उक्त होर्डिंग हटाने के लिए कहा गया। कर्मी ऐसा ही करने के निकले थे। इस बीच हो सकता है कि उनको पता न चला हो और कुछ होर्डिंग शाह के स्वागत वाली उतार ली हो। हालांकि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया था कि शाह के दौरे को लेकर लगाई होर्डिंग उतारनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें