फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बंद फव्वारा खोल रहा दावों की पोल, निगम परिसर में डेढ़ साल पहले परियोजना पर खर्च हुए थे 20 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
संंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। इसके तहत कई फ्लाईओवर के पिलरों पर वॉल पेंटिंग की गई है, साथ ही पास में हरियाली बढ़ाई गई है। कुछ स्थानों पर तो 3डी वॉल पेंटिंग है। तवी के किनारे लाइटिंग का अद्भुत नजारा है, जो दूर से ही शहर की शोभा बढ़ा रहा है। दूसरी ओर, इन सभी कार्यों की नींव रखने वाले नगर निगम में हालात खराब हैं। प्रवेश द्वार पर ही फव्वारा बंद है, जिससे अफसरों के विकास के दावों पर सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल पहले निगम परिसर की पार्किंग स्थल के बीचों-बीच फव्वारा 20 लाख की लागत से बनाया गया था, जो 10 महीने से बंद है। स्थिति ऐसी है कि फव्वारे के आसपास मिट्टी जमा हो चुकी है। इससे जहां सुबह काम करवाने आए लोगों का मोह भंग हो रहा है तो वहीं पैसों की बर्बादी भी हो रही है। पता चला है कि फव्वारा मार्च से ही शोपीस बना है। आला अधिकारियों के अनुसार उक्त जगह पर अन्य काम करवाया गया जिस कारण वायरिंग की दिक्कत से फव्वारा बंद हो गया। उधर, लोगों का कहना है कि आज तक फव्वारा कभी चलता नहीं देखा। उधर, एक्सईएन फिरदौस अहमद काजी ने बताया कि अभी काम जारी है, जिसके पूरे होने के बाद फव्वारा चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें