फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीते साल लाए अविश्वास प्रस्ताव की सच्चाई खंगालने में लगे ईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष बोले - अगस्त 2022 में भी लाया गया था अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन

विपक्षी पार्षद बोले - ऐसा कुछ नहीं हुआ, गुमराह कर रहे अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। नगरपालिका अरनिया के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर स्पष्टीकरण देने की अवधि वीरवार को समाप्त हो गई है। हालांकि, अध्यक्ष रमेश सैनी बुधवार को अपनी ओर से स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं कि यह अविश्वास प्रस्ताव अमान्य है, क्योंकि एक साल दूसरी बार प्रस्ताव पेश नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया है कि अगस्त 2022 में उनके खिलाफ प्रस्ताव पेश किया जा चुका है। इस तथ्य को जांचने के लिए ईओ जोधराज बीते वर्ष की फाइलें खंगाल रहे हैं।
नपा चेयरमैन के खिलाफ 13 में से 8 पार्षदों ने 24 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। उन्होंने लिखा था कि अध्यक्ष द्वारा नगरपालिका के अंतर्गत विकास कार्यों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। दिन प्रतिदिन कस्बा पिछड़ता जा रहा है। अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए पार्षदों का कहना है कि वार्ड के लोग भी विकास कार्यों को लेकर संतुष्ट नहीं हैं, जिससे पार्षदों को लोगों का रोष सहन करना पड़ता है। इसके बाद पार्षद नपा अध्यक्ष बदलने को लेकर एकजुट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए पार्षदों ने वीरवार को नपा ईओ जोधराज को बताया कि 31 अगस्त 2022 को कोई अविश्वास प्रस्ताव पेश नहीं किया गया। अध्यक्ष बयानबाजी कर गुमराह कर रहे हैं। अगर ऐसा हुआ है तो इसका खुलासा किया जाए। इस पर ईओ ने कहा है कि जल्द ही नगरपालिका में बैठक कर इस मुद्दे का संज्ञान लिया जाएगा और बैठक में 31 अगस्त 2022 को हुए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अध्यक्ष से स्पष्टीकरण देने को कहा जाएगा। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो अध्यक्ष साबित करेंगे। बैठक बुलाने के लिए उनके पास तीन दिन का समय है। ईओ ने कहा कि उन्होंने भी बीते साल की फाइलें खंगालना शुरू कर दिया है। ज्यादातर स्थिति बैठक में आमने-सामने की बहस में ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें