फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया बस अड्डा शीघ्र कराया जाए खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे केनए बस अड्डा परिसर फ्लाईओवर निर्माण के ठेकेदार ने निर्माण सामग्री फैला रखी है। ऐसी स्थिति में रोडवेज या निजी बसें परिसर में न जाकर सड़क पर ही खड़ी हो रही हैं। बस अड्डा परिसर को खाली कराए जाने के लिए पार्षदों के साथ आम लोगों ने भी आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पार्षद महेश्वर राज ने कहा कि बस अड्डा को किराए पर दिए जाने के बारे में पार्षदों से सलाह नहीं ली गई। इसकी भी जांच की जानी चाहिए कि अड्डे को क्यों नहीं खाली कराया जा रहा है। स्थानीय निवासी शिवचरण सिंह, शिशुपाल आदि ने कहा कि नया बस अड्डा को कूड़ा फेंकने का स्थान बना दिया गया है। नगर परिषद को चाहिए कि इसे खाली करा कर वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया जाए। उन्होंने उपायुक्त से भी अनुरोध किया है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप कर बस अड्डा को खाली कराने के लिए हाईवे के ठेकेदार को निदेश जारी करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें