फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यौहारी सीजन में दुकानों के आगे नहीं बेचने दिया जाएगा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दीपावली के चलते शहर के तमाम बाजारों में दुकान के आगे सामान बेचने वालों से नगर निगम सख्ती से निपटेगा। दुकान के आगे अगर सामान रखकर बेचा जाना है तो उसके लिए पहले नगर निगम से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही सामान रखा जा सकेगा। यह पहली बार हो रहा है। इससे पहले दुकानदार बिना अनुमति के ही दुकानों के आगे सामान रखकर बेचते थे।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की ओर से अभियान चलाया गया है। दीपावली पर दुकानदारों को सामान बेचने के लिए तीन दिन के लिए छूट दी जाएगी। नगर निगम के अनुसार सामान बेचने के लिए एमसी से अनुमति लेनी जरूरी होगी। स्थान के हिसाब से शुल्क वसूल किया जाएगा। नगर निगम सामान बेचने के लिए दायरा खुद तय करेगी। नगर निगम से बिना अनुमति सामान बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नगर निगम के एसीआर प्रेम सिंह ने कहा कि दुकानों के आगे सामान रखने के लिए दीपावली पर अनुमति लेनी होगी। अनुमति के बाद ही सामान बेचा जा सकेगा। इसका शुल्क भी नगर निगम वसूल करेगा। इस बारे में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें