फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीलेवल पार्किंग में खड़े होंगे हजारों वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जनरल बस स्टैंड में मल्टीस्टोरी पार्किंग का मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार की शाम को शिलान्यास किया। विधिवत तरीके के साथ उन्होंने जनरल बस स्टैंड में पार्किंग की नींव रखते हुए नौ ईंटें लगाईं।
विज्ञापन


इसके साथ ही शिलान्यास से पर्दा उठाकर जेडीए के अधिकारियों तथा दुकानदारों को मुबारकबाद दी। जेडीए की वाइस चेयरपर्सन सुषमा चौहान और सीटीपी रमण कुमार ने मुख्यमंत्री उमर को पार्किंग के बारे में जानकारी दी, जिसमें उन्होंने पार्किंग में कितनी बसें होंगी, कितनी कारें, कितना एरिया कामर्शियल होगा, के बारे में बताया।

मुख्यमंत्री ने सारी जानकारी हासिल करने के बाद लोगों को बधाई देते हुए दुकानदारों का अभिनंदन स्वीकार किया। जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड में पिछले कई साल से जम्मू विकास प्राधिकरण की ओर से पार्किंग बनाने की योजना चल रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

एक बार में खड़े हो सकेंगे हजारों वाहन

हालांकि अभी इसका निर्माण कार्य आरंभ नहीं हुआ है लेकिन यह सुनिश्चित हो गया है कि 131 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मल्टीस्टोरी पार्किंग का 60365 स्क्वेयर मीटर एरिया होगा।

बस स्टैंड के आसपास लगने वाले हजारों वाहनों को पार्किंग में खड़ा किया जा सकेगा। दुकानदारों तथा स्थानीय लोगों को प्रति माह एक हजार रुपये देकर वाहन पार्किंग में लगाने के लिए मासिक पास भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

दुकानदार और लोग मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की दो घंटे से राह देख रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री 4:55 पर बस स्टैंड पहुंचे और मात्र सात मिनट के बाद 5:02 पर लौट गए। इस मौके पर आवास, संस्कृति, युवा सेवा एवं खेल मंत्री रमण भल्ला, शहरी विकास मंत्री नवांग रिग्जिन जोरा, विधायक अशोक खजूरिया, नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय प्रधान देवेंद्र राणा, शहरी विकास सचिव सतीश नेहरू, डीआईजी शकील बेग, डिप्टी कमिश्नर अजीत कुमार साहू, एसएसपी उत्तम चंद, एसएसपी ट्रैफिक पवन कुमार परिहार, एसपी जुगल कुमार, नगर निगम कमिश्नर किरण वात्तल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें