फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः तहरीक-ए-हुर्रियत के चेयरमैन मोहम्मद अशरफ सेहराई गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2020 10:46 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Muhammad Ashraf Sehrai - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तहरीक-ए-हुर्रियत के चेयरमैन मोहम्मद अशरफ सेहराई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सेहराई को उनके आवास से सुबह करीब पांच बजे गिरफ्तार किया। सेहराई कश्मीरी अलगाववादी नेता और तहरीक-ए-हुर्रियत के अध्यक्ष हैं। वह हुर्रियत के इतिहास में पहली बार हुए चुनाव के माध्यम से चेयरमैन चुने गए थे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग    

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेहराई को आज सुबह गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि सेहराई पर यह कार्रवाई किस मामले में की गई है। सेहराई को 19 मार्च 2018 में तहरीक-ए-हुर्रियत की मजलिस-ए-शोरा द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें 19 अगस्त को 3 साल के लिए अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद अशरफ सेहराई 1959 में सैयद अली शाह गिलानी के सहयोगी बने थे। 1965 में सरकार विरोधी गतिविधियों के कारण सेहराई को पहली बार जेल भेजा गया था। सेहराई का बेटा जुनैद एमबीए की पढ़ाई करने के बाद हिजबुल का आतंकी बन गया था। जोकि हाल ही में श्रीनगर में हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था।

यह भी पढ़ेंः भारत के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश, पाकिस्तान में आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा ड्रैैगन, ये है साक्ष्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें