फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: रियासत के कई इलाकों में ताजा बर्फबारी और बारिश, मुगल रोड बंद

Sat, 18 Nov 2017 11:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
बर्फबारी के कारण मुगल रोड बंद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रियासत के कई इलाकों में शनिवार को ताजा बर्फबारी और बारिश से शीत लहर और तेज हो गई है। कश्मीर में गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में दोपहर बाद से हिमपात का सिलसिला जारी है। लद्दाख के जोजिला और द्रास में भी बर्फ बारी हुई। इसके चलते मुगल रोड बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 जम्मू संभाग के कटड़ा, जम्मू, बनिहाल और बटोत में हल्की बारिश से ठंड और बढ़ गई है।  पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू में 0.44 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई है। कटड़ा में तीन मिली मीटर, बनिहाल में 2.4 मिली मीटर, बटोत में 1.4 मिली मीटर बारिश हुई है। 
खराब मौसम व बर्फबारी के चलते श्रीनगर-लेह तथा श्रीनगर-गुरेज राजमार्ग पहले से ही बंद है। हालांकि 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर यातायात बहाल रखा गया है लेकिन संबंधित अधिकारियों ने भूस्खलन की आशंका के चलते लोगों को रात के सफर से एहतियात बरतने को कहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी कई पर्वतीय इलाकों में हिमपात का सिलसिला जारी रह सकता है। बारिश व बर्फबारी के चलते रियासत भर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए एहतियात के तौर गर्म कपड़े पहनने के अलावा हीटर, ब्लोअर आदि का प्रयोग बढ़ा दिया है। इससे रियासत में बिजली की मांग भी बढ़ गई है।   J&K: At least 40 people, stuck in heavy snowfall near Mughal Road in Pir Panjal Range, rescued. Mughal Road closed due to heavy snowfall. pic.twitter.com/zOOLWLOcvc — ANI (@ANI) November 18, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें