फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ईद की नमाज़ के बाद गले मिले उमर-मुफ्ती

Sat, 18 Jul 2015 09:49 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने शनिवार को हजारों लोगों के बीच ईद-उल-फितर की नमाज हजरतबल दरगाह में पढ़ी। नमाज अता करने के बाद मुफ्ती ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


उन्होंने नमाज के दौरान राज्य की शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए भी प्रार्थना की। इसके अलावा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी हजरतबल दरगाह में ईद की नमाज अता की। इसके बाद उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के साथ हाथ मिलाकर ईद की बधाई भी दी।

कई लोग इस पवित्र अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को ईद की बधाई दी। इस पवित्र दिन पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचनेवालों में मंत्रियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों, प्रमुख नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्ती द्वारा भी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया और उन सभी की भलाई और समृद्धि की कामना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें