जम्मू-कश्मीर को नई सरकार मिल गई है। रियासत में पीडीपी-भाजपा की साझा सरकार में मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल एनएन वोहरा ने सईद को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह जम्मू यूनिवर्सिटी के जोरावर सिंह सभागार में आयोजित किया गया। नई सरकार के साथ ही राज्य में 49 दिनों से चला आ रहा राज्यपाल शासन खत्म हो गया, 9 जनवरी को राज्यपाल शासन लगाया गया था।
79 साल के राज्यपाल एनएन वोहरा सईद को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी शामिल हुए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, भाजपा सचिव रामलाल, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, भाजपा महासचिव राम माधव के साथ सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद में शामिल हुए।
मुफ्ती के मंत्रिमंडल में 25 मंत्री
खास बात है कि नई सरकार में दो महिला मंत्री भी शामिल हो रही हैं, एक मंत्री पीडीपी की तरफ से हैं तो दूसरी प्रिया सेठी। सईद के साथ शपथ लेने वाले विधायकों में निर्मल सिंह डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इनके अलावा मंत्रिमंडल में बाली भगत, चंदर प्रकाश गुप्ता, सुखनंदन चौधरी, लाल सिंह और सज्जाद लोन मंत्री पद की शपथ ली। वहीं प्रिया सेठी, दुर्जेय, पवन गुप्ता, सुनील शर्मा और अब्दुल गनी राज्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ ही स्पीकर पद के लिए नामित कविंदर गुप्ता भी शपथ ग्रहण की।
इससे पहले सईद ने शनिवार दोपहर गवर्नर वोहरा से मुलाकात की। सईद को विधायक दल का नेता भी चुना जा चुका है। राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार भाजपा-पीडीपी गठबंधन की ओर से दावा पेश करने के बाद सईद को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया था।
शपथ लेने के साथ ही सईद एक दशक बाद फिर से राज्य की सत्ता में वापसी करेंगे। इससे पहले वह जनवरी, 2002 में पीडीपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री बने थे और तीन साल तक सीएम रहे थे।
मुफ्ती मोहम्मद सईद के नेतृत्व में बनने जा रही इस सरकार में कुल 25 मंत्री शामिल किए जाने की संभावना है। इनमें पीडीपी के 12 और बीजेपी के 11 विधायकों के मंत्री बनने की संभावना है।
बता दें कि बीते 23 दिसंबर को रियासत में विधानसभा चुनावों के नजीते आए थे जिसमें पीडीपी को 28, भाजपा को 25, नेकां को 15 और कांग्रेस को 12 सीटों मिली थीं।
मुफ्ती और निर्मल के साथ इन्होंने ली शपथ
आशिया नकाश ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली। पीडीपी की एकलौती महिला विधायक हैं।
पवन कुमार गुप्ता ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली।
प्रिया सेठी ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली।
अब्लदु गनी कोहली ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली।
मोहम्मद अशरफ मीर ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली।
भाजपा विधायक सुनील कुमार शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली। मुस्लिम बहुल इलाके किश्तवाड़ से चुनाव जीते।
अब्दुल मजीद ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली।
शिरीन दोरजे ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली।
पीडीपी विधायक नईम अख्तर ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली। नौकरशाह से राजनीतिज्ञ बने हैं। पीडीपी थिंक टैंक के अहम सदस्य हैं।
पीडीपी विधायक इमरान अंसारी ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली।
पीडीपी विधायक सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली।
पीडीपी विधायक हसीब डाबू ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली। मुफ्ती के पुराने कार्यकाल के आर्थिक सलाहकार रहे हैं। योजना आयोग में काम कर चुके हैं। बिजनेस अखबार के एडिटर रहे हैं।
पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के विधायक सज्जाद लोन ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा के कोटे से मंत्री बने। अलगाववादी नेता अब्दुल गनी लोन के बेटे हैं।
पीडीपी विधायक चौधरी जुल्फीकार अली ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली। घाटी के बाहर से पहले पीडीपी नेता है। जम्मू के राजौरी से चुनाव जीते हैं।
भाजपा विधायक सुखनंदन चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली। माढ़ सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव जीत कर आए हैं। किसानों के नेता रह चुके हैं। दूसरी बार भाजपा के विधायक बने।
पीडीपी विधायक बशारत बुखारी ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली। रेडियो कश्मीर से जुड़े रहे हैं। सरकार में बारामुल्ला के चेहरा हैं। अच्छे वक्ता के तौर पर जाने जाते हैं।
भाजपा विधायक बाली भगत ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली। आतंकियों के खिलाफ लोगों को जोड़ने की कोशिश करते रहे। प्रदेश भाजपा के महासचिव हैं। भाजपा विधायकों में सबसे वरिष्ठ हैं। रामबन से चुनाव जीत कर आए हैं।
पीडीपी विधायक अब्दुल हक खान ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली। गरीबों के वकील के तौर पर जाने जाते हैं।
भाजपा विधायक चौधरी लाल सिंह ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली। बसोहली सीट से भाजपा से टिकट पर जीते हैं।
पीडीपी विधायक जावेद मस्तफा मीर ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली।
भाजपा विधायक चंद्र प्रकाश ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री पद की शपथ ली, ये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। विजयपुर से चुनाव जीते हैं।
अब्दुल रहमान बट ने मंत्री पद की शपथ ली।
भाजपा विधायक निर्मल सिंह ने जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।।
मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।