मुफ्ती मोहम्मद सईद के पार्थिव शरीर को श्रीनगर से 45 किमी दूर उनके पैतृक निवास बिजबिहेड़ा में वीरवार शाम सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस मौके पर रियासत के सभी राजनीतिक हस्तियां मौजूद रही।
हजारों समर्थकों की भी ने नम आंखों से अपने नेता को अतिंम विदाई दी। मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर जम्मू कश्मीर में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। पालम हवाईअडडे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दी मुफ्ती को अंतिम विदाई दी थी।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह मुफ्ती मोहम्मद सईद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्रीनगर पंहुचे हुए है। मुफ्ती मोहम्मद सईद का अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास अनंतनाग के बिजबिहेड़ा में किया गया।