फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दोनों ओर की फायरिंग में सिर्फ मानव जल रहा है'

Thu, 08 Jan 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय पर सीमा बने तनाव को लेकर पीडीपी के चीफ पैटर्न और पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने चिंता प्रकट की है। साथ ही दोनों देशों को इस मामले को सुलझाने के लिए सभी रास्तों पर बात करने के लिए कहा। मुफ्ती ने कहा कि पहले से ही यहां रहने वाले लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन


2003 में जब संघर्ष विराम की घोषणा की गई तो कारगिल से लेकर कठुआ तक रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली और दोनों देशों के बीच रिश्ते को मजबूती मिली।

इससे एक उम्मीद जगी कि अब आगे हालात सामान्य रहेंगे। लेकिन अब जिस तरह से हालात बने हुए हैं, वह चिंताजनक हैं।

इस मामले को सुलझाने के लिए सभी तरह के डिपलोमेटिक और अन्य कांटेक्ट एक्टीवेट करने की आवश्यकता है। ताकि हालात को सामान्य बनाया जा सके।

उन्होंने कहा गोलाबारी का नुकसान सबसे ज्यादा सीमा पर रहने वाले लोगों को उठाना पड़ रहा है। चाहे वो पाकिस्तान में हो या फिर हिंदुस्तान में। मानव इस आग में जल रहा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें