फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM ने किसे पढ़ाया अनुशासन का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पुलिस और सिविल प्रशासन के अफसरों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। मुख्यमंत्री ने अफसरों को लोगों के बेहतर संबंध बनाने पर बल दिया। बुधवार को प्रशासन की तरफ से सीएम को विकास कार्यों, लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की पहली स्टेटस रिपोर्ट मिली।
विज्ञापन


पुलिस और सिविल प्रशासन की उच्च स्तरीय बैठक में इसे लेकर चर्चा की गई। सिविल प्रशासन को केंद्रीय योजनाओं का पूर्ण लाभ लोगों को देने पर बल दिया गया। वहीं पुलिस को बार्डर पर पैनी नजर रखने के लिए कहा गया। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर भी गंभीरता से विचार किया गया।

पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा कुमार ने सुरक्षा और जम्मू के मंडलायुक्त पवन कोतवाल ने मुख्यमंत्री को विकास कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद सभी जिलों उपायुक्तों और एसएसपी ने जिलों के हालात की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि जिला स्तर पर होने वाले कार्य किसी भी राज्य के विकास की नींव रखते हैं।
विज्ञापन


राज्य के लोगों को बेहतर सड़क, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी की जरूरत है। इन्हें पूरा करने के लिए मिलजुल कर काम करना होगा और भ्रष्टाचार मुक्त माहौल देना होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: हाईवे दुरुस्त करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर नेशनल हाईवे को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश से सड़कों की हालत काफी बिगड़ चुकी है, जिसको ठीक करने की आवश्यकता है।

मुगल रोड, बटोत, किश्तवाड़ डोडा रोड को ठीक करने के लिए कहा गया है, ताकि यात्रा के इन वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किया जा सके। रामबन से बनिहाल के बीच हाईवे की खस्ता हालत का मामला केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के समक्ष उठाने की बात भी कही गई।

सीमा पर सतर्क रहने की हिदायत
कठुआ के राजबाग थाने पर हुए आतंकी हमले पर बोलते हुए मुफ्ती ने कहा कि एलओसी और आईबी पर घुसपैठ का खतरा है। कई एजेंसियों से इनपुट आते हैं। ऐसे में सतर्क रहने की आवश्यकता है, ताकि इस तरह के हमलों से बचा जा सके। युवाओं को क्राइम से मुक्ति दिलाने के लिए खेलों में शामिल करने पर बल दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें