फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंत्री के आश्वासन पर काम पर लौटे एमटीएस कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मांगों को पूरा करने के लिए दिया तीन सप्ताह का समय, आज से ओपीडी शुरू
विज्ञापन

- स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू से एमटीएस संगठनों के नेताओं ने की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ढाई दिन का एलाउंस देने की मांग कर रहे मल्टी टॉस्किंग स्टाफ(एमटीएस) ने स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू से आश्वासन मिलने के बाद काम पर लौट आए हैं। कर्मचारी नेताओं ने तीन सप्ताह का समय देते हुए हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है। मंगलवार से ओपीडी सेवाएं पूर्व की तरह संचालित होंगी।
जम्मू-कश्मीर ज्वाॅइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष जसविंदर सिंह के साथ कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने दोपहर बाद स्वास्थ्य मंत्री ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का निस्तारण होगा। सोमवार को सुबह के समय मेडिकल कॉलेज सहित एसएमजीएस अस्पताल, डेंटल कॉलेज व गांधी नगर अस्पताल में एमटीएस कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसमें कहा कि ढाई दिन का एलाउंस न दिए जाने से कर्मचारियों के अंदर रोष बढ़ता जा रहा है। अब करो या मरो की स्थिति है।
विज्ञापन

दोपहर बाद अचानक स्थितियां बदलीं और स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू से जम्मू कश्मीर ज्वाॅइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष जसविंदर सिंह, जम्मू मेडिकल एम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष अरुण शर्मा, हरप्रीत कौर, अजय शर्मा, प्रफुल्ल शर्मा की मुलाकात हुई। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उनकी मांगों को सरकार व विभाग गंभीरता से ले रहा है। उनकी फाइल को अप्रूव कर दिया गया है। मुख्यमंत्री खुद इस पूरे प्रकरण को देखेंगे और सकारात्मक निर्णय कर्मचारियों के हित में लिया जाएगा। मंत्री के आश्वासन के बाद कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।
जम्मू मेडिकल इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि तीन सप्ताह तक धरना व हड़ताल नहीं किया जाएगा। इसके बाद यदि एमटीएस कर्मचारियों के हित में फैसला न हुआ तो आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। हड़ताल खत्म होने के बाद सभी अस्पतालों में कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन




बॉक्स
सरवाल, जगती, नगरोटा और बनतालाब में दोपहर बाद धरना खत्म
बनतालाब, सरवाल अस्पताल व जगती नगरोटा अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद एमटीएस कर्मियों ने हड़ताल स्थगित कर दी। यहां पर सभी कर्मचारी मंगलवार को नियमित ड्यूटी पर रहेंगे और ओपीडी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें