फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अब लाहू के गुर्गों पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू और सांबा के सीमावर्ती इलाकों में नशा व मवेशी तस्करों का तोड़ा जाएगा नेटवर्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लाहू गुज्जर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब जम्मू और सांबा जिले के सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में ड्रग व मवेशी तस्करी का नेटवर्क तोड़ने की तैयारी में है। इन इलाकों में फैले लाहू नेटवर्क और गुर्गों पर आने वाले दिनों में बड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी। पुलिस रिमांड में लाहू गुज्जर से पूछताछ में उसके नेटवर्क से जुड़ीं कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को मिली हैं।
एक दशक तक सक्रिय रहे लाहू गुज्जर ने अपने दो भाई और गुर्गों के दम पर अपराध का बड़ा नेटवर्क खड़ा किया है। बाड़ी ब्राह्मणा, बलोल खड्ड, सरोर अड्डा, बिश्नाह, अरनिया सहित अन्य सीमावर्ती गांवों में उसे हेरोइन का बड़ा तस्कर माना जाता है। इन इलाकों से ही उसने अपने लिए अपराध का रास्ता तैयार किया। उसने अपने भाइयों और गुर्गों के दम पर ऐसी दहशत फैलाई कि लोग पुलिस को उसकी सूचना देने से भी कतराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रिमांड में पूछताछ में लाहू से उसके ठिकानों और गुर्गों की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पिछले साल लाहू गुज्जर का घर तोड़ने के बाद उसने बिश्नाह और आरएस पुरा के बीच के गांवाें को अपना अड्डा बनाया है। यहां कई लोग हैं जो लाहू के इशारे पर काम करते थे। अब पुलिस पर इनकी नजर है और आने वाले दिनों में कई गिरफ्तारियां देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें