फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कृषि क्षेत्र को मजबूती देने में स्काॅस्ट और बायर कंपनी के बीच हुआ करार

विज्ञापन
बेयर कंपनी और स्कास्ट के बीच समझौता ज्ञापन के दौरान अ​धिकारी: स्रोत स्कास्ट
विज्ञापन
जम्मू। शेरे कश्मीर कृषि एवं तकनीकी विज्ञान विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) जम्मू ने मुंबई के ठाणे में पंजीकृत कार्यालय वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी बायर क्रॉप साइंस लिमिटेड के साथ करार किया है। बायर कृषि क्षेत्र में एक अग्रणी संगठन है और बीज और फसल सुरक्षा रसायनों के विनिर्माण और विपणन में लगा हुआ है।
विज्ञापन

कंपनी का लक्ष्य भारतीय कृषि की चुनौतियों का सामना करने के लिए गुणवत्ता वाले भोजन, चारा और फाइबर का उत्पादन करने के लिए अभिनव उत्पाद समाधान प्रदान करना है। इस क्षेत्र में उन्नत अनुसंधान, नवाचार और व्यावसायीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों संस्थानों के कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोगी अनुसंधान और विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्काॅस्ट जम्मू के रजिस्ट्रार प्रोफेसर अनिल कुमार और बायर क्रॉप साइंस लिमिटेड की ओर से फसल विज्ञान प्रभाग के मार्केट डेवलपमेंट एंड कमर्शियल कैपेबिलिटी के प्रमुख गुलशन सिंह राणा ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें